गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्कूल के समीप गुरुवार को कंबल में लिपटा एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अधेड़ वहां कब और कैसे पहुंचा।पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया जांच में मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...