गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: सिसई। गणेश पूजा 2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को भदौली पंचायत भवन में युवा क्लब श्री गणेश पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष अमित (गोलू) ने की। बैठक में पुरानी समिति को बरकरार रखते हुए नए सदस्यों को भी शामिल किया गया तथा पूजा आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सर्वसम्मति से अमित ताम्रकार को अध्यक्ष,मनोज साहु सहित अन्य सदस्यों को उपाध्यक्ष,रक्षित गुप्ता एवं ऋतिक ताम्रकार को कोषाध्यक्ष तथा विपुल साहु एवं विशाल गुप्ता को सचिव बनाया गया। इसके अलावा पूजा व्यवस्था,पंडाल निर्माण,मीडिया समेत अन्य कार्यों के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गढ़पुरा में धुमधाम से होगा गणेश मेला, तैयारी शुरू बैठक में पंडाल निर्माण,पूजा-अर्चना,आयोजन स्थल की व...