गुमला, नवम्बर 28 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को शहर की कई दुकानों में औचक जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में टीम ने मेसर्स साबू ट्रेडर्स से पैकेज्ड घी और मेसर्स जय प्रकाश ट्रेडर्स, पालकोट रोड से हल्दी पाउडर का नमूना लिया। दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, रांची भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। टीम ने मेसर्स जेएमडी और ब्लिंकिट स्टोर का भी निरीक्षण किया। ब्लिंकिट स्टोर में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को अलग रखने तथा एक्सपायर्ड सामग्री को चिह्नित स्थान पर रखने का निर्देश दिया गया। होटल, रेस्टोरेंट और ठेला संचालकों को साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा कर्मचारियों को एप्रन, ग्लव्स और टोपी पहनान...