गुमला, अक्टूबर 1 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कोईनारा अंबाटोली गांव की लीलावती देवी ने बैंक ऑफ इंडिया की गुमला मुख्य शाखा के कर्मियों पर बिना अनुमति उनके खाते से 1.25 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने गुमला थाना में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।लीलावती देवी ने छोटी-छोटी बचत कर बैंक खाते में 1.59 लाख रुपये जमा किए थे। 16 सितंबर को पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंचीं तो खाते से 1.25 लाख रुपये की निकासी का पता चला। इसके बाद शिकायत करने पर खाते में 70 हजार रुपये वापस किए गए, जबकि 65 हजार रुपये अब भी नहीं मिले हैं।इधर, बैंक प्रबंधक समीर समद ने बताया कि एक ही नाम की दो महिलाएं होने के कारण पासबुक जारी करने में गलती हुई। उन्होंने कह...