गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: कोब्जा पंचायत के गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव चार किमी सड़क बदहाल होने से मरीजों को झोली में ढोते हैं ग्रामीण बालिधोवा में बिजली के तार और पेयजल का इंतजार फोटो 9 चुंआ से प्रदूषित पानी भरती महिलाएं। रायडीह प्रतिनिधि

सड़क और पेयजल की बदहाल व्यवस्था बीमार पड़ने पर मरीजों को झोली में उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है और बिजली के खंभे लगने के बावजूद घरों तक रोशनी नहीं पहुंची है। रायडीह प्रखंड की कोब्जा पंचायत के लकराकोना, कोत्रो झरिया और बालिधोवा गांवों में ग्रामीण ऐसी ही परेशानियों से जूझ रहे हैं। कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लकराकोना को गोरिया बांध मुख्य सड़क से जोड़ने वाली करीब चार किमी लंबी कच्ची सड़क...