Ghumla News: कुरुमगढ़ चौक में नया चापाकल लगने से पेयजल संकट दूर
गुमला, अगस्त 6 -- Ghumla News: चैनपुर। चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरुमगढ़ चौक बाजार में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल पर बुधवार को पीएचईडी विभाग ने नया चापाकल स्थापित कराया। जलमीनार का समर्सिबल पंप खराब होने से करीब 30 से 35 घरों के लगभग 300 लोग पेयजल संकट से जूझ रहे थे। नया चापाकल चालू होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और पीएचईडी विभाग के प्रति आभार जताया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य कृष्ण उरांव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.