गुमला, जुलाई 6 -- Ghumla News: कामडारा। बसिया एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी ने सोमवार को कुरकुरा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी संजय मुंडा से लंबित मामलों की समीक्षा की और विभिन्न पंजियों की जांच की। निरीक्षण के बाद एसडीपीओ ने थाना क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बल के जवानों को नियमित गश्त तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने उग्रवाद और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने,संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाएं यह भी पढ़ें- Biharsharif News: डीएसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...