Ghumla News: कुएं में डूबने से युवक की मौत
गुमला, जुलाई 25 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश साहु की कुंआ में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेश साहु शुक्रवार शाम घर से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किए पर कही कुछ पता नहीं चल पाया था। शनिवार की दोपहर जब परिजनों बारी स्थित कुंआ पर पानी भरने पहुंचे तो कुंआ में सुरेश का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कुंआ से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: घर से लापता छात्र का दूसरे दिन कुशियरा फाल में मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.