गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। करमटोली स्थित बुढ़ा महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार करीब दोपहर 12 बजे कुएं में डूबने से अधिवक्ता 40 वर्षीय राणा रविकांत की मौत हो गई। वह करमटोली के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें कुएं से निकालकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना का विवरण बताया गया कि राणा रविकांत प्रतिदिन बुढ़ा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाते थे। गुरुवार को भी वह मंदिर पहुंचे थे। पूजा के लिए पानी लेने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरे। घटना के बाद काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित होकर उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई राणा शशिकांत के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर रविकांत के कुएं में गिरने की जानकारी दी। ...