गुमला, अक्टूबर 11 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत रविवार को रायडीह प्रखंड में साथियाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सिनी संस्था और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, जीवन कौशल और जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य साथियाओं की क्षमता बढ़ाकर किशोरों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।प्रशिक्षण के दौरान सिनी संस्था की ट्रेनर वंदना कनक ने जीवन कौशल मॉड्यूल के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने साथियाओं को अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने और किशोर-किशोरियों के बीच स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया।सिनी संस्था के प्रोग्राम मैन...