गुमला, अक्टूबर 2 -- Ghumla News: रायडीह। मांझाटोली स्थित किराना दुकान से गुरुवार रात चोरों ने गल्ले में रखे 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार अभिषेक गुप्ता सोनू रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 11 बजे चोर दुकान के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर रायडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान से कुछ दूरी पर धान के खेत से गल्ला बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...