गुमला, जुलाई 2 -- Ghumla News: गुमला।सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुसो थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि उनकी पुत्री रविवार सुबह किताब खरीदने सिसई जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के दौरान पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...