गुमला, अगस्त 12 -- Ghumla News: गुमला। पालकोट रोड स्थित शांतिनगर के काली महारानी मंदिर में 17 अगस्त को शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और भंडारे का आयोजन होगा। मंगलवार सुबह अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद हवन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा। पूजा प्रभारी दीपक लाल साहू ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने का आह्वान किया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बकरी बाजार दुर्गा मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा 14 से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...