गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला। पालकोट रोड स्थित श्रीकाली पूजा सेवा समिति की बैठक यहां काली पूजा को लेकर हुई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अरुण कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और सतीश नायक को सचिव बनाया गया। श्यामा कांत मिश्रा को संरक्षक और मनोज सोनी को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई। कुंदन रॉय, नीरज गुप्ता, अजीत सोनी और दीपक सोनी उपाध्यक्ष बनाए गए। समिति के अनुसार आठ नवंबर को अमावस्या की रात मां काली की पूजा होगी। नौ और 10 नवंबर की शाम श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद बांटा जाएगा। समिति वर्ष 1985 से लगातार काली पूजा का आयोजन करती आ रही है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: विद्यापति नगर में मां काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...