गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: सिसई। सिसई प्रखंड के भूतपूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं आगामी दो सितंबर को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद बिरसा उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित रावण दहन मैदान में किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन लोहरा उरांव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भूतपूर्व सैनिकों की परेड से होगी। इसके बाद शहीद बिरसा उरांव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भी नमन किया जाएगा। कैप्टन लोहरा उरांव ने प्रखंड के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...