गुमला, नवम्बर 22 -- कामडारा में हाथियों का बढ़ता खतरा Ghumla News: कामडारा प्रतिनिधि। प्रखंड में हाथियों का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। वन विभाग की टीम ने पिछले दिनों 23 हाथियों के झुंड को खदेड़कर खूंटी जिले में प्रवेश कराने में सफलता हासिल की थी। इसी बीच सरिता-किसनी के रास्ते 12 जंगली हाथियों का दूसरा झुंड कामडारा पहुंच गया है। इस झुंड में तीन बच्चे भी शामिल हैं। रविवार की रात हाथियों का लोकेशन टुरुंडू पंचायत के डुमरटोली इलाके में मिला है। इससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।वनपाल शेखर सिंह ने बताया कि करीब पांच दिन पहले 12 हाथियों का यह झुंड इलाके में पहुंचा है। दिन में हाथी टुरुंडू वन टोली के जंगल में डेरा जमाए रहते हैं, जबकि शाम होते ही आसपास के गांवों में विचरण करने लगते हैं। इस दौरान खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा र...