Ghumla News: कामडारा में पेड़ के नीचे खड़े 10वीं के छात्र की वज्रपात से मौत
गुमला, अगस्त 7 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड की सुरहू पंचायत अंतर्गत मुरगा गांव में गुरुवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से 19 वर्षीय छात्र श्रवण इंदवार की मौत हो गई। वह आरसी मध्य विद्यालय, केमताटोली (बसिया) में कक्षा 10 का छात्र था। जानकारी के अनुसार श्रवण घर से करीब आधा किमी दूर घूमने गया था। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने पर वह बचाव के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग खुखड़ी खोजने जंगल की ओर गए। जहां पेड़ के नीचे श्रवण का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कामडारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.