Ghumla News: कामडारा में पीएलएफआई को फिर खड़ा करने की साजिश नाकाम
गुमला, अक्टूबर 24 -- Ghumla News: गुमला संवाददाता जिले के कामडारा इलाके में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई को फिर से सक्रिय कर विकास योजनाओं से लेवी वसूलने की कोशिश कर रहे जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकरा समेत चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जोनल कमांडर के खिलाफ खूंटी, सिमडेगा और गुमला जिले में कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि विश्राम कोंगाड़ी अपने सहयोगियों के साथ कामडारा क्षेत्र में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की फिराक में था। उसकी योजना विकास योजनाओं में लगे लोगों से लेवी वसूलने की भी थी। पुलिस को 22 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि जोनल कमांडर अपने दस्ते के साथ बोगदा गांव के आसपास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।सूचना के सत्यापन के बाद बसिया एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.