गुमला, नवम्बर 3 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि । खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर कामडारा ब्लॉक चौक के समीप मंगलवार शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रामसिंह टोली निवासी 24 वर्षीय शनिका बारला के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार शनिका बाइक से अपने घर से मरचा जा रहा था। इसी दौरान ब्लॉक चौक के पास रांची की ओर से आ रही एक बस सवारी उतारने के लिए रुकी थी। बस के आगे एक ऑटो भी खड़ा था। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार आ गया और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- Gridih News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को कामडारा सामुदा...