गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। महिला विकास मंडल कार्यालय में कामडारा किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड (एफपीसी) की चौथी वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कंपनी की अध्यक्ष शोभा बारला ने बताया कि 11 नवंबर 2022 को कंपनी एक्ट-2013 के तहत कंपनी की शुरुआत हुई थी। इसका उद्देश्य किसानों की आजीविका और आमदनी को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कामडारा किसान उत्पादक कंपनी ने किया 52 लाख का कारोबारमहिलाओं को सशक्त बनाना उन्होंने बताया कि कंपनी ग्रामीण महिलाओं को खेती-बाड़ी के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण देती है। साथ ही बाजार से कम दर पर बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराती है। फसल तैयार होने के बाद उसके लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाता है...