गुमला, अगस्त 3 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि । जिस प्रखंड कार्यालय से क्षेत्र के विकास की योजनाएं तैयार होती हैं, उसी कार्यालय तक पहुंचने वाली सड़क बदहाल है। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग से प्रखंड सह अंचल कार्यालय को जोड़ने वाली करीब दो सौ मीटर सड़क गड्ढों, कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।बारिश होने पर सड़क के मुहाने पर पानी भर जाता है। जिससे पदाधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से प्रतिदिन प्रखंड और अंचल कार्यालय के पदाधिकारी-कर्मी गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गई है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय जाने वाले मार्ग पर आज तक प्रवेश द्वार और सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है...