Ghumla News: कांग्रेस नेताओं ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा
गुमला, जुलाई 2 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के घाघरा प्रखंड अंतर्गत चुंदरी और नवडीहा पंचायत के कई बूथों का निरीक्षण किया। टीम ने बूथ संख्या 189, 190, 191, 194 और 195 पर चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान मतदाता सूची से जुड़ी कुछ शिकायतें सामने आने पर उन्हें निर्वाचन पदाधिकारी के संज्ञान में लाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने पार्टी के बीएलए और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी जुटाने तथा छूटे हुए नाम जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ghumla News: एसआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.