गुमला, अगस्त 2 -- Ghumla News: भरनो। करंज थाना पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शनिवार को नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तिर्राडीह में जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी करण टुडू ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, डायल-112, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, अंधविश्वास और नशापान से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर दिया। इस दौरान सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एएसआई हरगोविंद सिंह, प्रधानाध्यापक विंदेश्वर मुंडा, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...