Ghumla News: एसडीपीओ की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक
गुमला, जुलाई 7 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में मंगलवार को एसडीपीओ सुरेश यादव की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में गुमला अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में चोरी, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न समेत विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का त्वरित अनुसंधान कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिसई, करंज, भरनो, पुसो, घाघरा, विशुनपुर, महिला थाना तथा एससी-एसटी थाना समेत अन्य थानों में लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी ली और जांच में तेजी लाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: एसपी ने किया रामगढ़ व चैनपुर थाने का किया नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.