Ghumla News: एसआईआर को लेकर बीएलओ व कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
गुमला, अगस्त 20 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलई और सहयोगी कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण में दावा-आपत्ति, नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनकी सुनवाई करनी है। सुनवाई के दौरान संबंधित प्रक्रिया और फोटो भी अपलोड करना होगा। यह कार्य पंचायत स्तर पर 24 से 31 अगस्त तक किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से कर्मियों को पूरी प्रक्रिया समझाई गई। मौके पर सीईओ अविनाश कुजूर, मनिता कुमारी, बृजेश, तारिक अनवर, बिपिन सिंह, गणेश मुंडा समेत काफी संख्या में कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.