गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: गुमला । निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर), मतदाता सूची में नाम जोड़ने और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी 28 सितंबर को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन सुबह 11:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में प्रभारी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में घेराव के दौरान प्रदेश प्रभारी से मिले कांग्रेसी यह भी पढ़ें- Chapra News: एसआईआर के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुत...