गुमला, सितम्बर 27 -- Ghumla News: एमएमडीआर संशोधन अधिनियम पर भाजपा प्रेस वार्ता आज गुमला। एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर भाजपा की ओर से रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने बताया कि 27 सितंबर को दोपहर 11:30 बजे लोहरदगा रोड स्थित होटल बिंदेश के सभागार में प्रेस वार्ता होगी। इसमें झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा के पूर्व सदस्य दीपक प्रकाश शामिल होंगे। वे एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देंगे और पार्टी का पक्ष विस्तार से रखेंगे। प्रेस वार्ता में जिले के सभी मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...