Ghumla News: एनीमिया परियोजना के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: भरनो। विकास भारती के तत्वावधान में कस्तूरबा आश्रम के भरनो कार्यालय में एनीमिया रिडक्शन अवेयरनेस प्रोजेक्ट के तहत एमआईएस, न्यूट्रिशन काउंसलर, हेल्थ एंड फील्ड फसिलिटेटर एवं प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर पदों के लिए लिखित व मौखिक साक्षात्कार लिया गया। चयन प्रक्रिया में विकास भारती के कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र भगत,डॉ. रंजना कुमारी चौधरी, सम्राट सेन गुप्ता तथा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ज्योति कांत शामिल रहे। परियोजना की शुरुआत पहले चरण में दूड़िया और तुरीअम्बा पंचायत के सभी गांवों में की जाएगी। चयन समिति ने स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी। विशेष रूप से महिलाओं के चयन पर जोर दिया गया, ताकि गांव स्तर पर एनीमिया नियंत्रण एवं पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.