गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि । एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर रांची के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीएस ठाकुर (सेना मेडल) ने गुरुवार को बीएन जालान कॉलेज सिसई में 46 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित एनुअल ट्रेनिंग कैंप का दौरा किया। उन्होंने कैंप में चल रहे प्रशिक्षण और कैडेट्स के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।46 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने ग्रुप कमांडर को कैंप के संचालन और प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान ब्रिगेडियर ठाकुर ने पीआई स्टाफ, एएनओ और एनसीसी कैडेट्स से बातचीत कर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासित और बेहतर प्रशिक्षण देने में जुटे ट्रेनिंग स्टाफ के प्रयासों की सराहना की।ग्रुप कमांडर ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमिताभ भारती और प्रोफेसरों से भ...