गुमला, नवम्बर 14 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। एनएच-43 पर भरनो के बोड़ो मोड़ के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मलगो गांव निवासी रुस्तम कोटवार अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से बोड़ो मोड़ स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से डहुटोली निवासी आजाद तिर्की अपने एक साथी के साथ तेज रफ्तार में बाइक लेकर आया और उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। आरोप है कि दूसरी बाइक का चालक नशे में था। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।मौके पर मौजूद बजरंग दल के अध्यक्ष सुदामा केसरी ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में रुस्तम अंसारी (40) और आजाद अंसारी (25) गंभीर रूप से घायल हुए,जबकि अन्य दो को हल्की चोट ...