गुमला, अक्टूबर 3 -- Ghumla News: भरनो। तूरीअम्बा बांसटोली गांव में करीब एक माह बाद बिजली बहाल हुई। विधायक जिग्गा सुसारन होरो की पहल पर 63 केवीए के खराब ट्रांसफार्मर की जगह 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से घरेलू कामकाज और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने विधायक को समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों से पहल कर नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। बिजली बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर समशाद खान, किसवा उरांव, महादेव उरांव, देवीचरण उरांव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...