गुमला, नवम्बर 18 -- Ghumla News: पालकोट। पालकोट के ऋषिमुख पर्वत पर बाघ अथवा तेंदुआ जैसे जंगली जानवर देखे जाने की सूचना के बाद प्रखंड मुख्यालय में दहशत का माहौल है। पिछले तीन दिनों के दौरान स्थानीय पशुपालकों की करीब चार बकरियां गायब हो चुकी हैं। वहीं, बुधवार की शाम दुखी सिंह की एक बकरी को जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया।बकरी का शिकार होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय युवकों ने आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू की। इस दौरान ऋषिमुख पर्वत पर एक बड़ी चट्टान के ऊपर जंगली जानवर बैठा दिखाई दिया। इसके बाद इलाके में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना सांसद प्रतिनिधि बसंत गुप्ता को दी गई। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पालकोट वन्य प्राणी आश्रयणी के स्थानीय रेंज कार्यालय को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...