गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला। बनारस हिंदू विवि में दो से छह नवंबर तक आयोजित इस्ट जोन अंतर विवि हैंडबॉल प्रतियोगिता में गुमला के चार खिलाड़ी रांची विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्तिक उरांव महाविद्यालय के खिलाड़ी सद्दाम अंसारी,तुषार गोप, संतोष उरांव और एनोस उरांव पीटीआई मनोज कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रवाना हुए। चारों खिलाड़ी स्पोर्ट्स एकेडमी गुमला के प्रशिक्षु हैं।प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले टावर चौक स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी में खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर विदाई दी गई। इस दौरान एकेडमी के निदेशक सह रांची विश्वविद्यालय हैंडबॉल चयन समिति के सदस्य सैयद जुन्नु रैन,फादर सिरिल कुल्लू, राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी असर आबदीन, विक्रम राज ठाकुर, हफीजुर रहमान और शमीम खान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

हि...