Ghumla News: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की शिकायत दर्ज
गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। शहर की एक युवती ने अपनी फोटो को आपत्तिजनक शब्दों के साथ इंस्टाग्राम पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में शिकायत दर्ज करायी है। युवती ने पुलिस से मामले की जांच कर पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में युवती ने बताया कि 15अगस्त को उसे अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल किए जाने की जानकारी मिली। आरोप है कि फोटो के साथ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। युवती ने पुलिस से आपत्तिजनक पोस्ट हटवाने और आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.