Ghumla News: इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में ब्लू टीम ने जीता खिताब
गुमला, जुलाई 23 -- Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि। राजकीयकृत प्लस टू हाईस्कूल डुमरी टंगरडीह में आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को उत्साह और खेल भावना के साथ समापन हुआ। बालिका वर्ग के फाइनल में ब्लू टीम ने रोमांचक मुकाबले में रेड टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर खिताब जीता। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में ब्लू टीम ने येलो टीम को 2-1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी और खेल प्रेमी सुशील ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अनुशासन,टीम भावना और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।कार्यक्रम में बीपीओ तपेश्वर साहू, केजीबीवी वार्डेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.