गुमला, जुलाई 17 -- Ghumla News: गुमला संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गुमला प्रखंड कार्यालय सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह ने 104 लाभुकों के बीच करीब 54 लाख रुपये की परिसंपत्तियों, प्रमाण-पत्रों तथा स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया। यह भी पढ़ें- उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविरकार्यक्रम का उद्देश्‍य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज अजीत कुमार सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को नि:शुल्क और प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आर्थिक या अन्य किसी कारण से कोई भी व्यक्ति न्याय से व...