गुमला, अक्टूबर 18 -- Ghumla News: गुमला। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश महासचिव आरिफ रजा को गुमला जिला प्रभारी और प्रदेश महासचिव शहजादा तालीम को जिला सह-प्रभारी नियुक्त किया है। दोनों नेताओं की नियुक्ति पर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: अमलाबाद मंडल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...