Ghumla News: आभूषण लूट मामले में विशेष एसआईटी गठित
गुमला, जुलाई 12 -- Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि। जिले के पालकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित माही ज्वेलर्स में सात जुलाई को हुई करीब 40 लाख रुपये के आभूषणों की लूट के मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। हालांकि मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चैनपुर एसडीपीओ सह आईपीएस श्रुति अग्रवाल के नेतृत्व में विशेष एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें जिले के कई अनुभवी और तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है।
पुलिस की छापेमारी एसआईटी लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच का दायरा बढ़ाते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोहों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। तकनीकी शाखा की टीम भी सक्रिय है और वारदात से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज को दोबारा खंगालकर अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रूट की पड़ताल की जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.