Ghumla News: आठ सूत्री मांगों को लेकर पीडीएस दुकानदारों का एकदिवसीय धरना
गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन झारखंड प्रदेश के बैनर तले गुमला जिले के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों ने मंगलवार को अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय परिसर के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान गुमला जिला डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चितानंद तिवारी ने कहा कि जिले में करीब 730 पीडीएस दुकानदार सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए चावल,गेहूं,तेल,नमक और दाल समेत अन्य खाद्यान्न सामग्री का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदार पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं,लेकिन विगत कई महीनों से उन्हें कार्य के बदले मिलने वाला कमीशन नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- 25 हजार राशन दुकानदारों को बदहाल स्थिति से उबारे सरकार : एसोसिएशन इससे दुकानदारों के समक्ष आर्थिक परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.