Ghumla News: आठ दिनों से लापता है लीला देवी
गुमला, अगस्त 20 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पतिया निवासी जट्टू गोप की पत्नी लीला देवी (45) आठ दिनों से लापता है। गुरुवार को जट्टू गोप ने गुमला थाना में आवेदन देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार 13 अगस्त की दोपहर लीला देवी घर के समीप राशन दुकान से सामान लाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पति ने पुलिस से खोजबीन कर उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.