गुमला, जुलाई 18 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधिकृषि माह के अवसर पर शनिवार को नगर भवन में बैंक ऑफ इंडिया की ओर से किसान हित में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी देने के साथ कृषि ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत स्वीकृत करीब 30 किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा। बैंक अधिकारी किसानों को केसीसी की उपयोगिता, समय पर ऋण चुकाने के लाभ तथा बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देंगे। एलडीएम विनोद कुमार उरांव ने बताया कि कृषि माह के दौरान किसानों को आसान और सुलभ कृषि ऋण उपलब्ध कराने की विशेष पहल की जा रही है, ताकि उन्हें समय पर पूंजी मिल सके और आधुनिक खेती को बढ़ावा मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...