गुमला, जुलाई 8 -- Ghumla News: गुमला। नगर परिषद की अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी है कि नौ जुलाई से नगर परिषद कार्यालय में एसआईआर कार्य को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी। इस बाबत अध्यक्ष ने बताया कि नगर परिषद की ई-निविदा से जुड़े विवाद को लेकर दो जुलाई को उपायुक्त के साथ बैठक हुई थी। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षद शामिल हुए थे। आरोप है कि बैठक के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। जिससे जनप्रतिनिधियों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। इसी के विरोध में यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 13 से 15 जुलाई तक होगी सैरातों की बंदोबस्ती उन्होंने बताया कि इस संबंध में छह जुलाई को भी कार्यपालक पदाधिकारी को सूचना दे दी गई थी। ...