गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: भरनो। भरनो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात्रि खलबी टोली तालाब के समीप छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ इची गांव निवासी 24 वर्षीय सारू टाना भगत को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को हथियार के साथ पकड़ लिया। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर विनय कुमार,थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,महादेव यादव,मंटू चौधरी,अभिनंदन कुमार,निर्मल प्रसाद समेत पुलिस बल के ...