गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: गुमला। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन और संचालन में नियमों का सख्ती से पालन कराने को लेकर प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक में नए निबंधन, नवीनीकरण, स्थल परिवर्तन और निरीक्षण से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा की गई।बैठक में बसिया के आशीर्वाद अल्ट्रासाउंड, गुमला के रेड्डीज मेडी केयर लैब एंड डायग्नोस्टिक और घाघरा के जय भारत डायग्नोस्टिक के निबंधन से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। निरीक्षण में जय भारत डायग्नोस्टिक को निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।वहीं सदर अस्पताल के सामने स्थित यशोदा अल्ट्रासाउंड के नवीनीकरण और सिसई के निदा अल्ट्रासाउंड के स्थल परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव की भी समीक्षा की गई। जागृति अस्पताल, सिसई के मा...