Ghumla News: अपनी रुढ़िवादी परंपरा और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें: अनिल
गुमला, नवम्बर 9 -- सोहराई पर्व पर सांस्कृतिक विरासत बचाने का संदेश Ghumla News: विशुनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोटा गांव में सोहराई पर्व पर आदिम जनजातीय सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक व्यवस्था को बचाने का संदेश दिया गया। ग्राम प्रधान, बैगा, पहान और पड़हा व्यवस्था के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदिम जनजाति समाज के लोगों ने अपनी परंपरा, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदिम जनजाति समन्वय समिति गुमला के मुख्य संयोजक अनिल असुर ने कहा कि समिति का प्रयास आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि आदिम जनजातियों की पहचान उनकी रूढ़िवादी परंपराओं और पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था से जुड़ी है। पड़हा व्यवस्था इसी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.