गुमला, अगस्त 4 -- Ghumla News: घाघरा। क्षेत्र में अच्छी बारिश और खेती-बाड़ी की समृद्धि की कामना को लेकर गम्हरिया गांव की महिलाओं ने मंगलवार को पारंपरिक आस्था के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। पहान पुजार के नेतृत्व में महिलाओं ने हापामुनि स्थित जोड़ा तालाब से कलश में जल भरकर पैदल यात्रा निकाली और देवी मंडप तथा परिसर स्थित पीपल वृक्ष पर जलाभिषेक किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव की वर्षों पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि जलाभिषेक से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और अच्छी वर्षा होती है। कम बारिश से खेती प्रभावित होने के कारण किसानों ने बेहतर वर्षा की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...