Ghumla News: अंत्येष्टि स्थल पर मड़वा गाड़ने को लेकर ग्रामीणों में विवाद,मामला थाने पहुंचा
गुमला, अगस्त 4 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काडीह में सड़क दुर्घटना में दो ग्रामीणों की मौत के बाद किए गए अंतिम संस्कार के स्थल को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मामले की शिकायत थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया और आपसी सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी। जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को सड़क दुर्घटना में बड़काडीह निवासी मंगरा उरांव और चरकु उरांव की मौत हो गई थी। गांव की परंपरा के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार गांव की सीमा पर किया गया।
विवाद का कारण ग्रामीणों का आरोप है कि 31 जुलाई को गांव के समीप रहने वाली धनमुनि भगताइन समेत तीन महिलाओं ने अंत्येष्टि स्थल पर मड़वा गाड़ा और वहां खिचड़ी आदि का सेवन किया। इसे लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और कहा कि इस तरह की परंपरा विवाह में निभाई जाती है,जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.