गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। अंजुमन इस्लामियां के चुनाव को लेकर नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई। सचिव पद के प्रत्याशी आमिर खान का नामांकन फॉर्म स्क्रूटनी में रद्द होने के बाद अब तीन पदों के चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वहीं सदर पद के प्रत्याशी सुहैब आलम अधिवक्ता और मुजाहिद खान ने नाम वापस ले लिया।

चुनाव चिह्न आवंटन नाजिम-ए-आला पद के लिए मो. रिजवान को क्रम संख्या एक और खजूर का पेड़ चुनाव चिह्न,जबकि समीउल्लाह खलीफा को क्रम संख्या दो और कैंची चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। सदर पद पर इरफान अली को किताब और रिजवान खलीफा को सीढ़ी चुनाव चिह्न मिला है। सचिव पद पर शाहिद खान को टेलीफोन और शाहजहां अंसारी को उगता सूरज चुनाव चिह्न दिया गया है।

चुनाव की तारीख अंजुमन इस्लामियां चुनाव कमेटी के प्...