गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। अंजुमन इस्लामियां गुमला के सत्र 2023-26 का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव को लेकर विवाद सामने आया है। अंजुमन के पूर्व प्रवक्ता मो. आशिक अंसारी ने वर्तमान पदाधिकारियों पर निर्धारित कार्यकाल पूरा होने के बाद भी पद पर बने रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जाब्ता के अनुसार नए सत्र के लिए जून 2026 में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन निवर्तमान सदर ने कार्यकाल दो वर्ष बढ़ा लिया, जो संविधान के विपरीत है।मो. अंसारी ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व अवाम ने सदर और सचिव का चुनाव अच्छे मतों से किया था। यदि निवर्तमान पदाधिकारियों ने बेहतर कार्य किया है ,तो वे दोबारा चुनाव मैदान में उतरकर जनता का विश्वास हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव ही लोकतांत्रिक तरीके से नेतृत्व चुनने का उचित म...