गुमला, जुलाई 27 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता । अंजुमन इस्लामिया गुमला के आम चुनाव-2026 की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए चुनाव समिति का गठन कर लिया गया है। सात पंचायतों की ओर से भेजे गए 14 सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से मो. मुर्शीद हनीफ को चुनाव प्रभारी चुना गया।बैठक के बाद पूर्व चुनाव प्रभारी इरफान अली ने वर्ष 2023 के चुनाव से संबंधित मूल दस्तावेज नव नियुक्त चुनाव प्रभारी मो. मुर्शीद हनीफ को विधिवत सौंप दिए। बैठक में चुनाव समिति के सदस्यों के अलावा पूर्व चुनाव प्रभारी इरफान अली, राय पंचायत के सदर अब्दुल जब्बार रजवी, अंसारी पंचायत के सदर शाहजहां अंसारी तथा सचिव सुहैल अंसारी उपस्थित थे।अंजुमन के नाजिम-ए-आला खलील अशरफी ने बताया कि चुनाव समिति के गठन की जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...